Skip to main content

Posts

Featured

खायका...तमाम चटोरों की सेवा में

'खायका' ... ये पेज पूरी तरह से फूडी, मने चटोरे लोगों को समर्पित है. उन तमाम चटोरे लोगों से प्रेरित और उनकी भावनाओं का ख्‍याल रखते हुए यहां हर उस खाने वाली चीज की तस्‍वीर और जानकारी  पोस्‍ट होगी, जिसे देखकर आप ललचा जाएं. इतना कि डाइट प्‍लान को मिर्ची के डिब्‍बे में बंद कर दें और खुद एक आजाद पंछी की तरह खाने की दुनिया में डुबकी लगाने को तैयार हो जाएं. कभी न मरने वाली आपकी खाने की इच्‍छाओं का पूरा सम्‍मान के साथ यहां ख्‍याल रखा जाएगा. हमारी तुष्टिकरण (ग्रेट‍िफिकेशन) नीति बेहद शानदार होगी. आप बस साथ दें और वाह...वाह करना न भूलें. अंत में बस इतना ही कि भगवान ने आपको जीभ और पेट क्‍यों दिया? नहीं पता! जवाब सुन ल्‍यो- सिर्फ इस लिए कि आप जीवन का असल स्‍वाद जान सकें. और ये पेज 'खायका' भगवान के उसी संदेश को आगे बढ़ा रहा है. आप सब फूडी लोग भी इस नेक पथ पर हमारा साथ दें. साथ कैसे देना है 1. आप हमें अपनी खाने की तस्‍वीरें साझा कर सकते हैं. उसकी दो लाइन की जानकारी के साथ. 2. जिस जगह (रेस्‍टोरेंट-होटल या आपका किचन) की भी तस्‍वीर हो वहां का नाम और एड्रेस भी भेज दें. (घर का एड्...

Latest posts